दोहरे हत्या के प्रकरण में चंद घंटे के भीतर दाढ़ी पुलिस ने सुझाई गुत्थी
बेमेतरा 17 जून 2026 - प्रार्थी नंदकुमार गंधर्व उम्र 47 वर्ष निवासी घोरेघाट थाना दाढी जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज 16.06.2026 को शाम लगभग 07 बजे दाढी से अपने घर गांव घोरेघाट जा रहा था, बस्ती में लाईट जल रही थी, गांव के खेलन आडिल के घर के सामने पहुंचा तो देखा कि हेमलाल आडिल अपने भतीजी को गाली-गलौच कर हाथ में पकडे बांस डण्डा से मार कर नाली में चेहरे, सिर को दबा रखा था, तब वह चिल्लाया तो हेमलाल आडिल बांस के डण्डा को लेकर रोज मेरे साथ झिक-झिक लडाई झगडा करते हो, परिवार के किसी सदस्य को जिन्दा नहीं छोडूंगा, अभी दो लोगो को मारा हूं और लोगो को मारूंगा कहकर चिल्लाते हुए बस्ती तरफ भाग गया, घर सामने लाईट जल रही थी। पास जाकर देखा तो सकुंतला आडिल का चेहरा सिर नाली में किचड पानी में डुबा था, बाकी शरीर पेट के बाहर पडी थी, जिसे हिला डुला कर आवाज दिया तो कोई जवाब नहीं दे रही थी। आस-पास खुन फैला हुआ था, हेमलाल आडिल ने बांस डण्डा से झगडा मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुंचा कर सकुंतला आडिल उम्र 18 वर्ष और उसकी मां कुमारी बाई आडिल पति खेलनदास आडिल उम्र 50 वर्ष की हत्या किया है की रिपोर्ट पर थाना दाढी में अपराध सदर धारा 296, 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दाढी उप निरीक्षक राकेश साहू को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना आरोपी हेमलाल आडिल को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। पुछताछ करने पर पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते बांस डण्डा से मारपीट कर सिर में प्राण घातक वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या करना। आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डण्डा व अन्य साक्ष्य जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी वर्ष 2016 में एक प्रकरण में जेल गया था आरोपी को 10 साल की कठोर सजा हुआ था। आरोपी करीब 08 वर्ष तक जेल में था वर्ष 2024 में जेल से छुटकर गांव आ गया था।
प्रकरण में आरोपी हेमलाल आडिल पिता धनीराम आडिल उम्र 45 वर्ष निवासी घोरेघाट थाना दाढी जिला बेमेतरा को आज दिनांक 17 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी दाढी उप निरीक्षक राकेश साहू, थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सीन ऑफ क्राइम यूनिट (FSL) टीम, प्रधान आरक्षक अशरफ खान, विक्रम सिंह, आरक्षक चंद्रकुमार पटेल, रतन श्रीवास, रोहित ध्रुव, संजय चंद्राकर, हेम प्रसाद साहू, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, बिरेन्द्र चंद्रवंशी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।