सुरहोली में नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत

सुरहोली सरपंच विकास कुमार वर्मा ने प्रवेशोत्सव पर कराया नेवता भोज 
बेमेतरा 25 जून 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरहोली में गुरुवार को शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सुरहोली के सरपंच विकास कुमार वर्मा के द्वारा कक्षा पहली के नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू एवं सदस्यों तथा उपस्थित पंचगणों के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को कॉपी एवं पेंसिल भेंट की गई। इस अवसर पर सरपंच वर्मा द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस उत्साहपूर्ण आयोजन में प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश कुमार सेन, प्रधानाध्यापक (प्राथमिक) त्रिलोचन प्रसाद दिवाकर, शिक्षकगण रोहित कुमार ठाकुर, तोमेश्वरी धनकर, रिपुसुदन देवांगन, नीरज कुमार नायक, मालती साहू, डमरूधर साहू, साथ ही शाला प्रबंधन समिति के सदस्य प्रेमचंद साहू, विकास टंडन, पंच मुन्ना कौशिक, बलराम साहू, रेखा साहू, रूपा साहू, कुसुम लता, राजेश्वरी साहू, आशीष वर्मा, संगीता टंडन, जीवन दिवाकर, कमल नारायण यदाव व ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ