चोरी गए आभूषण सहित एक आरोपी करण साहू गिरफ्तार

थाना परपोड़ी पुलिस टीम की चोरी पर कार्यवाही 
बेमेतरा 04 जून 2026 - प्रार्थी दिनेश पटेल उम्र 54 वर्ष निवासी भटगांव थाना परपोडी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.01.2026 के 12 बजे से दिनांक 24.01.2026 के सुबह करीबन 09 बजे के मध्य इनके घर अंदर घुसकर कमरा के अंदर रखे आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी के अंदर रखे नगदी 40000 रूपये, पुरानी इस्तेमाली सोने का चैन, सोने का 09 पत्ती आभूषण को चोरी कर ले गया हैं की रिपोर्ट पर थाना परपोड़ी में अपराध सदर धारा 331(4), 305 (ए) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 
      प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भटगाँव निवासी करण साहू नशे के हालत में बताया कि चोरी गये सोने के 09 पत्ती आभूषण को ग्राम भटगाँव के शमसान घाट में छुपाकर रखा है की सूचना पर आरोपी करण साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। 
   प्रकरण में पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपी चोरी कर भागते दिवाल फांदते समय जेब में रखे सोने का चैन कही गिर जाना एवं चोरी गये नगदी 40000 रूपये को खाने-पीने में खर्च करना तथा आरोपी के निशादेही पर सोने का 09 पत्ती आभूषण कीमती लगभग 55000 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। 
    प्रकरण में आरोपी करण साहू पिता त्रिभुवन साहू उम्र 21 वर्ष निवासी भटगांव थाना परपोडी जिला बेमेतरा को दिनांक 03 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
      इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक शिव यादव, रमेश चंद्रवंशी सहित थाना परपोडी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।