नशे में गाड़ी चलाने के 02 प्रकरण में 20000 रु समन शुल्क
बेमेतरा 16 जून 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में शराब पीकर नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहन चालकों के विरुद्ध 02 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया, जहां दोनो वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम, की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई है। 02 प्रकरण में 20000 रूपये समन शुल्क लिया गया।
इसी क्रम में 15 जून 2026 को यातायात बेमेतरा 25 चालान में 25 वाहन चालको, कुल 25 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, माल वाहक में सवारी बैठाना, तेज गति, घातक तरीके से वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना लायसेंस वाहन चालको के विरूद्ध 25 प्रकरण में 8300 रूपये समन शुल्क लिया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि जहिर खान, मोहन साहू, सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।
यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने बताया कि शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और कुछ मामलों में आवश्यकतानुसार वाहन जब्त किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान बचाना है, क्योंकि नशे के हालत में वाहन चलाना सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
अपील - यातायात बेमेतरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी गाडी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया।
साथ ही आमजनों को अपील करते कहा गया कि सड़क में अगर कोई दुर्घटना होती है और इस घटना में व्यक्ति घायल हो तो उसे हर इंसान को चाहिए कि वे अपनी इंसानियत का परिचय देते हुए घायल को अस्पताल तक पहुचाये या एंबुलेंस को सूचित करें। सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने में घबरायें नहीं। मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल द्वारा परेशान नहीं किया जायेगा।
बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।