आरोपी दादू ढीमर के कब्जे से 20 पौवा देशी शराब जप्त

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर चौकी देवकर पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही  
बेमेतरा 04 जून 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
  इसी क्रम में 02 जून 2026 को चौकी देवकर पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि देवकर पानी टंकी के पास दादु ढीमर निवासी देवकर के द्वारा शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना के अधार पर चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
     जिसमें चौकी देवकर थाना साजा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी दादू ढीमर पिता गणेश ढीमर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 देवकर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से 20 पौवा देशी मसाला शराब (3600ml) कीमती लगभग 2000 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
     उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक ललित केरकेट्टा, आरक्षक मोहित देवांगन, मुकेश पाल सहित चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।