डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11 वाहन चालको से ली गई 8000 रु समन शुल्क

अपील : भारी वाहन चालक शहर में प्रवेश न करें, बायपास मार्ग का करें उपयोग - बेमेतरा पुलिस 
बेमेतरा 15 जून 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस ने आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा शहर में होने वाली भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारी वाहन चालकों से निर्धारित बायपास मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। 

यातायात पुलिस अपील 
बेमेतरा यातायात पुलिस की अपील हैं कि रायपुर से कवर्धा, चिल्फी एवं जबलपुर की ओर जाने वाले तथा जबलपुर, चिल्फी, कवर्धा से रायपुर की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का बेमेतरा शहर के भीतर प्रवेश पूर्णतः वर्जित है। ऐसे वाहन चालक शहर के अंदर प्रवेश करने के बजाय चोरभट्टी बायपास एवं बैजी बायपास मार्ग का उपयोग करें। 

शहर के भीतर भारी वाहनों से यातायात प्रभावित 
बेमेतरा शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए सभी वाहन चालक निर्धारित यातायात नियमों एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। 

उल्लंघन पर कार्यवाही 
बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों एवं निर्देशों का उल्लंघन कर शहर के अंदर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

व्यवस्था में सहयोग की अपील 
बेमेतरा यातायात पुलिस टीम ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित बायपास मार्गों का ही उपयोग करें। 

अभियान में कार्यवाही 
यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
   इसी क्रम में 14 जून 2026 को यातायात बेमेतरा 11 चालान में 11 वाहन चालको, कुल 11 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, माल वाहक में सवारी बैठाना, तेज गति, घातक तरीके से वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना लायसेंस वाहन चालको के विरूद्ध 11 प्रकरण में 8000 रूपये समन शुल्क लिया गया। 
   उक्त कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि जहिर खान, मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।