थाना नवागढ़ पुलिस टीम ने जुआ एक्ट के तहत में की कार्यवाही
बेमेतरा 15 जून 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव एवं थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर बांधा के पास ग्राम घोघरा में रेड कार्यवाही कर 05 जुआड़ी से नगदी रकम 2550 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
14 जून 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घोघरा बांधा के पास आम जगह में कुछ जुआडि ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 05 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना नवागढ में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियो 01. कार्तिक चतुर्वेदी उम्र 55 वर्ष निवासी छेरकापुर, 02. भोप सिंह साहू उम्र 26 वर्ष निवासी घोघरा, 03. मोहित साहू उम्र 24 वर्ष निवासी चकरभाठा थाना व जिला मुंगेली, 04. बिरेन्द्र पाल उम्र 32 वर्ष निवासी लालबंद थाना नवागढ, 05. संजू दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी घोघरा थाना नवागढ जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2550 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, आरक्षक रविकांत चंद्रवंशी, ओंकार निर्मलकर, राज आडिल, सनत आडिल, चंद्रेश जोशी, राजेन्द्र साहू सहित सभी स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।