पुलिस चौकी कंडरका में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही
बेमेतरा 15 जून 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम गुधेली बडे तालाब बिजली पोल लाईट के नीचे में रेड कार्यवाही कर 07 जुआड़ी से नगदी रकम 2050 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
13 जून 2026 को चौकी कंडरका पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गुधेली बडे तालाब के पार में बिजली पोल लाईट के नीचे आम जगह में कुछ जुआडियान ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर चौकी कंडरका पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 07 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें पुलिस चौकी कंडरका, थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्ज कर 07 जुआडियो 01. घनश्याम साहू उम्र 28 वर्ष, 02. चिमन साहू उम्र 20 वर्ष, 03. रिखीराम साहू उम्र 24 वर्ष, 04. मयंक साहू उम्र 20 वर्ष, 05. दीपक ठाकुर उम्र 30 वर्ष, 06. दुष्यंत ऊर्फ नानू साहू उम्र 24 वर्ष, 07. गिरीश साहू उम्र 19 वर्ष, सभी निवासी ग्राम गुधेली पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2050 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक तुलाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, आरक्षक मुरली मनोहर सोनी, डागेश्वर वर्मा सहित सभी स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।