कानून-व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ थाना स्तर के विभिन्न कार्यों की दी जाएगी बारीक जानकारी
प्रधान आरक्षक मोहर्रिर कार्य, गश्त एवं रात्रि पेट्रोलिंग, कोर्ट मोहर्रिर, संत्री ड्यूटी, मुलजिम पेशी, न्यायालयीन कार्यवाही तथा बीट आरक्षक के दायित्व शामिल
बेमेतरा 02 जून 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) ने बुनियादी प्रशिक्षण उपरांत जिले को प्राप्त 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थानों में सम्बद्ध किया गया हैं।
जिसमें प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश चौहान को थाना खम्हरिया, सतवन सिंह को थाना परपोडी, सुरेन्द्र कुमार को थाना बेमेतरा, सूरज प्रकाश को थाना बेमेतरा, जितयेन्द्र कुमार थाना बेमेतरा, निधि गुप्ता को थाना बेमेतरा, कल्पना महंत थाना नवागढ, गीतांजली को थाना बेरला, चंचल पांडेय को थाना साजा, ईश्वरी कुमारी डुप्ले को थाना नांदघाट में सम्बद्ध किया गया हैं। जहां से कानून व्यवस्था, अपराध विवेचना सहित पुलिस कार्यप्रणाली का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को कानून व्यवस्था ड्यूटी के साथ साथ थाना स्तर के विभिन्न कार्यों की बारीक जानकारी दी जाएगी। इसमें प्रधान आरक्षक मोहर्रिर, कार्य, गश्त एवं रात्रि पेट्रोलिंग, कोर्ट मोहर्रिर, संत्री ड्यूटी, मुलजिम पेशी, न्यायालयीन कार्यवाही तथा बीट आरक्षक के दायित्व शामिल हैं।