डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बीजाभाठ में 04 जुआडियों से 3480 रु नगद एवं तास किया जप्त

सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की जुआ एक्ट में कार्यवाही 
बेमेतरा 07 जून 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर FCI गोडाऊन के किनारे, नहर पार आम जगह, ग्राम बीजाभाठ में रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ी से नगदी रकम 3480 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। 
       थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को 06 जून 2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बीजाभाठ FCI गोडाऊन के किनारे, नहर पार आम जगह में कुछ जुआडि ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए। 
     जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियों 01. केशव बंजारे उम्र 25 वर्ष निवासी बीजाभाठ, 02. सुरेश कुर्रे उम्र 25 वर्ष निवासी बीजाभाठ, 03. समलिया साहू उम्र 45 वर्ष निवासी नयापारा बेमेतरा, 04. संतोष देवांगन उम्र 46 वर्ष निवासी बीजाभाठ थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 3480 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। 
       इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरज प्रकाश, विजयेन्द्र सिंह कश्यप, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, नरेन्द्र सिंह, आरक्षक शिव कुमार सेन, इंद्रजीत पांडेय, महेश जांगडे, सौरभ सिंह सहित सभी स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।