बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा एवं बीपीएम लोकेश साहू के नेतृत्व में गोडमर्रा, हाथीड़ोब एवं गाड़ाडीह में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शिविर का हुआ सफल आयोजन

अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से 306 (गोडमर्रा 94, हाथीड़ोब 101 एवं गाड़ाडीह 111) उच्च जोखिम लोगों का किया गया टीबी स्क्रीनिंग, 14 संदेहास्पद लोगों का जांच हेतु सैंपल कलेक्शन 

कलेक्टर के निर्देश एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर जिलें में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान गांव गांव, शहर शहर का सफल क्रियान्वयन 
बेमेतरा 26 मई 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का सभी विकासखण्ड में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टीबी स्क्रीनिंग किया जा रहा है। साथ में टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टीबी के लक्षण, उपचार, बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है।   
    इसी क्रम में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 26 मई को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से साजा विकासखण्ड के गोडमर्रा, हाथीड़ोब एवं गाड़ाडीह में शिविर आयोजित कर उच्च जोखिम समूहों का पहचान किया गया। इस उच्च जोखिम समूह से तीनों ग्रामों में कुल 306, जिसमें ग्राम गोडमर्रा में 25 पुरुष, 69 महिला, कुल 94 लोगों, ग्राम हाथीड़ोब में 27 पुरुष, 74 महिला, कुल 101 लोगों एवं ग्राम गाड़ाडीह में 36 पुरुष, 75 महिला, कुल 111 लोगों, इस प्रकार तीनों ग्रामों में 218 महिलाओ व 88 पुरुषों, कुल 306 लोगों का अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से निःशुल्क एक्स-रे किया गया तथा 14 लोगों का जो संदेहास्पद था उनका स्पूटम अत्याधुनिक ट्रू - नाट मशीन से जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराया गया। 
इस टीबी मुक्त भारत अभियान शिविर में साजा विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग से सभी स्टाफ, मितानिन द्वारा पूर्व से ही लोगों को टीबी मुक्त बेमेतरा जिला के अभियान की संपूर्ण जानकारी घर-घर सर्वे कर दी गई एवं जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। 
 उक्त शिविर में बीएमओ साजा, जिला कार्यक्रम समन्वयक, बीपीएम, एसटीएलएस अजीत कुमार, सीएचओ, सुपरवाइजर द्वारा पूरी जिम्मेदारी से शिविर में सहभागिता निभाई गई। साथ में जिला चिकित्सालय बेमेतरा से रेडियोग्राफर जावेद मंसूरी, शेष नारायण टंडन द्वारा अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन ऑपरेट किया गया, ग्रामीण स्वास्थ संयोजक गोडमर्रा, हाथीड़ोब एवं गाड़ाडीह उच्च जोखिम ग्राम मितानिन एवं ग्रामीणजन अधिक संख्या में उत्साहित होकर उपस्थित रहें। शिविर में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कार्यो का सफल क्रियान्वयन किया गया।