शासकीय आईटीआई बेमेतरा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन 29 मई से शुरू, प्रवेश 15 जून तक

कोपा, विद्युतकार, मेकेनिक डीजल ट्रेड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ 
बेमेतरा 27 मई 2026 - छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास विभाग अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के अधीन संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी व्यवसाय कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), विद्युतकार तथा मेकेनिक डीजल ट्रेड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। 
      संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया दिनांक 29 मई 2026 से प्रारंभ होकर 15 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे तक संचालित रहेगी। अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की आधिकारिक वेबसाइट https:\\cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। 
     संस्था प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने तथा प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा से संपर्क कर सकते हैं।