डीआईजी के निर्देश पर साइबर सेल एवं थाना परपोड़ी पुलिस टीम की सट्टा पर संयुक्त कार्यवाही में 4 पर कार्यवाही, एक रमेश राजपूत फरार
बेमेतरा 28 मई 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी परपोड़ी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, साइबर सेल व थाना परपोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ सट्टा एक्ट के 02 प्रकरणों में 04 आरोपियों से कुल जुमला नगदी रकम 21480 रूपये, 02 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती करीबन 20000 रूपये सहित जुमला लगभग 41480 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।
25 मई 2026 को थाना परपोड़ी स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि संदेही सुल्तान खान निवासी वार्ड नं. 06 परपोडी एवं हेमंत शर्मा निवासी वार्ड नं. 01 परपोडी नामक व्यक्ति इंदिरा आवास परपोडी में एवं टिकेन्द्र सेन निवासी भटगांव एवं बलदाउ मेहर निवासी गातापार नामक व्यक्ति आहाता के बाजू में वार्ड क्रमांक 02 परपोडी में अवैध रूप से लोगो को अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलवाकर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित कर रहा हैं की सुचना पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपियों को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलवाते पकड़ा गया।
जिस पर थाना परपोडी में जुआ सट्टा का 02 प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपी 01. सुल्तान खान पिता सुबेदार खान उम्र 36 वर्ष, 02. हेमंत शर्मा पिता लखन शर्मा उम्र 50 वर्ष, दोनों निवासी परपोडी थाना परपोडी, 03. टिकेन्द्र सेन पिता परदेशी सेन उम्र 52 वर्ष निवासी भटगांव थाना परपोडी, 04. बलदाउ मेहर पिता बिसौहा मेहर उम्र 50 वर्ष निवासी गातापार थाना परपोडी, जिला बेमेतरा एवं एक अन्य आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं आरोपियों द्वारा संगठन बनाकर सट्टा-पट्टी लिखवाना पाये जाने पर धारा 112(2) BNS के तहत कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में एक फरार आरोपी रमेश राजपूत की पता तलाश जारी हैं।
प्रकरण में 04 आरोपियों के कब्जे से सुल्तान खान से नगदी 6350 रूपये, हेमंत शर्मा से नगदी 4050 रूपये, सट्टा-पट्टी मोबाईल में एक दुसरे को भेजने में उपयोग 02 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती करीब 20000 रूपये, एवं टिकेन्द्र सेन से नगदी 5760 रूपये, बलदाउ मेहर से नगदी 5320 रूपये, आरोपियों से कुल जुमला नगदी रकम 21480 रूपये, 02 टच स्क्रीन मोबाईल कीमती करीबन 20000 रूपये सहित जुमला लगभग 41480 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।
आरोपी सुल्तान खान उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 परपोडी थाना परपोडी जिला बेमेतरा के विरूद्ध पूर्व में 06 अपराधिक रिकॉर्ड पंजीबद्ध है जिसमें धारा 13 जुआ एक्ट, धारा 147, 294, 506(बी), 323 भादवि, धारा 4(क) जुआ एक्ट, धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के 02 प्रकरण एवं धारा 296, 351(2), 115(2), 333 बीएनएस का आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, संतोष धीवर, थाना परपोडी से आरक्षक शिव यादव, प्रदीप कौशल, दिनेश नेताम सहित थाना परपोडी एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।