सिरसा में गुरू बालकदास साहेब और गौतमबुद्ध के प्रतिमा व भव्य मंदिर निर्माण के लिए समाजजनों ने मिलकर किया शुभारंभ
बेमेतरा 28 मई 2026 - जिलें के देवरबीजा बेरला मुख्य मार्ग में आदर्श ग्राम सिरसा में लगे नया तालाब के बीच में बलिदानी गुरू बालकदास साहेब और गौतमबुद्ध के प्रतिमा व भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम आज गुरुवार को सम्पन्न हुआ। मंदिर का निर्माण बीच तालाब में कराया जा रहा हैं, मंदिर निर्माण कराने के लिए तालाब को सुखाया गया है।
अवगत हो कि छत्तीसगढ़ छत्तीस राजाओं के गढ़ थे,18 गढ़ राजा रायपुर और 18 गढ़ रतनपुर के अधिन में थे, जिसमें रायपुर के अधीन में छठवें नम्बर में ग्राम सिरसा का नाम है।
इस गांव के एक किलोमीटर पर लगे प्राचिन पुरातत्व विभाग के मंदिर थे, जो जनसंख्या वृद्धि के कारण यह प्राचीन स्मारक देवरबीजा गांव में आ गया था, बाकि सिरसा में कुछ भी नहीं था बल्कि सिरसा में आज भी नागर हल चलाने पर प्राचीन कालिन खपरा, जतवा निकल जाता हैं।
इस तरह प्राचीन एतिहासिक महत्व को ध्यान में रखकर ग्राम सिरसा के कुमार गायकवाड़ के मार्गदर्शन में बनवाया जा रहा है, जिसमें भगवान गौतम बुद्ध एवं गुरू बालकदास के प्रतिमा स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में सतनामी समाज विकासखंड स्तरीय अध्यक्ष हेमंत चंदेल, संरक्षक कुलेश्वर कुर्रे, संरक्षक सुखदेव टंडन, वरूण मार्कंडेय संरक्षक, ग्राम प्रमुख कुमार गायकवाड़ संरक्षक, सरपंच प्रतिनिधि संजय यदु, उपसरपंच कुवरजीत, रमेश टंडन, साहेब दास मिरी, खेलावन मिरचंडे गुरूजी, बाबुलाल घिदौडे, हरिशंकर मल्होत्रा, प्रेम डहरिया, सुशील डहरिया, रामसागर टंडन, रतन, सुरेश मिरी पूर्व उपसरपंच, महेत्तर मिरी, मानकचंद, ईश्वरी सोनवानी, जगनमोहन डहरिया, जनार्दन बंजारे, छेदीलाल, भारत चेलक, गुलाबचंद, चन्द्रहास, चन्दप्रकाश टंडन, प्रेम घृतलहरे, लोचन टंडन, लालदास टंडन, राजकुमार देवरबीजा, साथ ही समाज के गणमान्य नागरिक ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन साहेब दास मिरी ने किया।