डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस टीम की संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग और लगातार पेट्रोलिंग जारी
बेमेतरा 15 मई 2026 - अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा सतत विजिबल पुलिसिंग एवं संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर लगातार पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, राजेन्द्र जायसवाल सहित पेट्रोलिंग टीम एवं अन्य पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा होटल, ढाबों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं सुनसान क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की जा रही है। इस दौरान जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की डिक्की की तलाशी ली जा रही है तथा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालों की पूछताछ की जा रही है।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों तथा चार पहिया वाहनों के भीतर बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके और जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सके।