उदय चंद्राकर (कॉमर्स) 92 और गणेश निर्मलकर (मैथ्स) में 75 प्रतिशत से रहें अव्वल

सीबीएसई बोर्ड़ परीक्षा में डीएवी जांता के छात्रों का रहा दबदबा  
बेमेतरा 13 मई 2026 - सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी स्कूल जांता के कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा बारहवी में कॉमर्स संकाय में कुल पांच छात्र थे सभी का पांचों छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किए, विद्यालय टॉपर उदय चंद्राकर 92 प्रतिशत रहा, द्वितीय टॉपर आदित्य देवांगन 85 प्रतिशत रहा एवं तृतीय टॉपर पुष्पेन्द्र साहू 74 प्रतिशत रहा। 
      वही विज्ञान व गणित संकाय में गणेश निर्मलकर 76 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व विद्यालय टॉपर व वेणुगोपाल चंद्राकर 69 के साथ द्वितीय व काजल पात्रे 62 प्रतिषशत के साथ तृतीय रहे। 
 साथ ही अन्य बच्चों ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं, विद्यार्थीयो ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कामर्स संकाय के छात्र उदय ने 92 प्रतिशत लाकर डीएवी व विद्यालय टॉपर बने। 
  डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा के प्राचार्य पीएल जायसवाल व समस्त शिक्षकों ने इस परीक्षा में शानदार सफलता उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करने पर विद्यालय की तरफ से बच्चों व अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित किए।