सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहड़ेकर के निर्देश व सिविल सर्जन डॉ लोकेश कुमार साहू के मार्गदर्शन रक्तदान शिविर का आयोजन
बेमेतरा 13 मई 2026 - जिलें के साजा ब्लाक में आशा मितानिन कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 4 गोकुल पारा (तिरंगा चौक) नगर पंचायत देवकर जिला बेमेतरा के तत्वाधान में आज 13/05/2026 बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 10 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ।
यह रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमृतलाल रोहड़ेकर और सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू निर्देश में रखा गया। जो कि प्रभारी रक्त संक्रमण अधिकारी डॉ पीआर पोपटानी के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में समाज सेवक शेख एहसान, मुन्नी बाई, रिहाना बेगम और सभी सम्मानीयगण उपस्थित थे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से पैथोलॉजिस्ट डॉ पीआर पोपटानी, विजय कुमार दौरे एमएलटी, हरिशंकर एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू काउंसलर, विनेश्वर जायसवाल काउंसलर, योगेंद्र निराला लैब अटेंडेट, रामचरण साहू वाहन चालक, संतोष अंचल वार्ड बॉय का योगदान रहा।
रक्तदाताओं में दिनेश साहू, भूषण लाल, ध्रुव साहू, संजय कुमार, पूनम गायकवाड, मुन्नी साहू, प्रणय जैन, दीपक साहू, संदीप सिहोरे, भूपेश सिहोरे, इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा।
रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं को बहुत बहुत साधुवाद के साथ अन्य लोगों को भी प्रेरित करने कहा गया।