थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही
बेमेतरा 12 मई 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 11 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मी नारायण यादव ऊर्फ गोलू निवासी वार्ड क्रमांक 15 नयापारा बेमेतरा के द्वारा अपने किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर धनलाभ अर्जित करने बिक्री कर रहा है की सूचना के अधार पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव ऊर्फ गोलू पिता रामलाल यादव उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 नयापारा बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 13 पौवा देशी मसाला शराब (2340ml) किमती 1300 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 400 रूपये, कुल जुमला 1700 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, मनीष मिश्रा सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।