एक्स-रे मशीन से 130 उच्च जोखिम लोगों टीबी स्क्रीनिंग, 13 संदेहास्पद का सैंपल कलेक्शन
कलेक्टर के निर्देश व सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर जिले में टीबी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शिविरो का आयोजन
बेमेतरा 11अप्रैल 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ बीएल राज के नेतृत्व में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का सभी विकासखण्ड में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टीबी स्क्रीनिंग किया जा रहा है। साथ में टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टीबी के लक्षण, उपचार, बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है।
इसी क्रम में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 11 अप्रैल को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे जिला कार्यक्रम समन्वयक सुश्री संपत्ति बंजारे के साथ नवागढ़ विकासखण्ड बीएमओ डॉ राहुल राज, बीपीएम सीके चंद्राकर के नेतृत्व में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम झांकी एवं मानपुर में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से उच्च जोखिम समूहों का पहचान किया गया।
इस उच्च जोखिम समूह से 130 लोगों का अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से निःशुल्क एक्स-रे किया गया तथा 13 लोगों का जो संदेहास्पद था उनका स्पूटम अत्याधुनिक ट्रू - नाट मशीन से जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराया गया।
इस टीबी मुक्त अभियान शिविर में नवागढ़ विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग से सभी स्टाफ, मितानिन द्वारा पूर्व से ही लोगों को टीबी के अभियान की संपूर्ण जानकारी घर-घर सर्वे कर दी गई एवं जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
उक्त शिविर में नवागढ़ से प्रमोद साहू सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर द्वारा पूरी जिम्मेदारी से शिविर में सहभागिता निभाई गई। साथ में जिला चिकित्सालय से रेडियोग्राफर मोहम्मद जावेद मंसूरी द्वारा अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन ऑपरेट किया गया। जूनियर सेक्रेटियल अस्सिटेंट दीप निराला, मोहन यादव ग्रामीण स्वास्थ संयोजक मानपुर, प्रतिमा ठाकुर ग्रामीण स्वास्थ संयोजक झांकी, उच्च जोखिम ग्राम मितानिन एवं ग्रामीणजन अधिक संख्या में उत्साहित होकर उपस्थित रहें। शिविर में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कार्यो का सफल क्रियान्वयन किया गया।