भाजपा सरकार के राज में महंगाई की बोझ से आम जनता परेशान - शिवसेना प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान

शिवसेना ने प्रधानमंत्री के नाम बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन देकर की महंगाई वापस लेने की मांग 
बेमेतरा 11 अप्रैल 2026 - उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना पार्टी के प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिला बेमेतरा से लेकर पूरे प्रदेश भर में बढ़ रही कमर तोड़ महंगाई के विरोध में आम जनता को साथ लेकर जन आंदोलन किया जाएगा। 
   इसी तारतम्य में शिवसेना द्वारा जिला बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा मंमगाई के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर देश में बढी हुई कमर तोड़ महंगाई वापस लेने की मांग किया गया। 
   विदित हो कि आज आटा, दाल, तेल, रसोई गैस, पेट्रोलियम उत्पाद सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता का जीना दुभर हो गया है। शिवसेना नेता श्री चौहान ने आगे कहा कि देश की सरकार के पास कोई ऐसी आर्थिक नीति नहीं है जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महंगाई कम हो, इसलिए शिवसेना द्वारा यह जन आंदोलन किया जाएगा। 
    शिवसेना महासचिव श्री चौहान ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग किया गया है कि देश में बढ रही महंगाई पर तत्काल रोक लगाया जाए, अन्यथा शिवसेना जिला बेमेतरा से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम जनता को साथ लेकर जन आंदोलन करेगी।