“ऑपरेशन मुस्कान” एवं “ऑपरेशन तलाश” के तहत गुम/अपहृत एवं लापता व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु दिए आवश्यक निर्देश
थाना एवं चौकी प्रभारियों को प्रकरणों में गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए की नाराजगी व्यक्त
बेमेतरा 21 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं कार्यालय के शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में डीआईजी रामकृष्ण साहू ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम/अपहृत बालक-बालिकाओं तथा “ऑपरेशन तलाश”के तहत लापता महिला एवं पुरुषों की शीघ्र दस्तयाबी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन मुस्कान” एवं “ऑपरेशन तलाश” राज्यव्यापी अभियान हैं, जिनका उद्देश्य गुम, अपहृत एवं लापता व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाना है। यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस द्वारा ऐसे प्रकरणों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जाती है।
डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बैठक के दौरान थाना एवं चौकी प्रभारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लंबित प्रकरणों में तत्परता से कार्यवाही करने, गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, स्टेनो संतोष कुमार सोनवानी, एएसपी रीडर प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, अनिल तिवारी, आरक्षक वासुदेव साहू, भारत साहू सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।