डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर फरार एक स्थाई वारंटी बल्ला साहू पुलिस के गिरफ्त में

थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही 
बेमेतरा 21 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
        इसी क्रम में थाना चंदनू पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट में धारा 279, 337, 338 भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी बल्ला साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बुचीपुर थाना चंदनू जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया। 
  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, आरक्षक गोविंद सिंह, भूषण राजपूत, निरंजन वैष्णव सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।