ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की बैठक में शामिल हुए आशीष छाबड़ा

पेंड्रीतराई में हुई मंडल कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की बैठक का आयोजन 
बेमेतरा 18 अप्रैल 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा ब्लॉक के पेंड्रीतराई मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया तथा पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुथ कांग्रेस कमेटी का गठन अति शीघ्र किया जाना चाहिए तथा बूथ कांग्रेस कमेटी के गठन में बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सलाह एवं स्वीकार्यता को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए और इस कार्य में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए। 
   साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि संगठन ने आपको यह अवसर दिया है कि आप इस संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं कांग्रेस पार्टी की असली ताकत कांग्रेस का कार्यकर्ता ही है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपना धीरज नहीं खोता, जनहित की मुद्दों पर सत्ता और सरकार से टकराने में भी हिचक नहीं करता। आज अगर हमें कांग्रेस संगठन ने पदाधिकारी बनाया है, तो हमारा दायित्व है कि हम संगठन के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दें, कांग्रेस संगठन को ऊंचाई में ले जाने के लिए जो भी अपनी ओर से योगदान हो सकता है, वह सभी करें। आज कांग्रेस आम जनता की आशा का केंद्र है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। 
      जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कांग्रेस संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर पर पहले की अपेक्षा अत्यधिक संगठित एवं सशक्त करने की बात कही, जिसके लिए लगातार संगठन में कार्य किया जा रहा है, अनुभवी एवं युवा उत्साहियों को अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। लगातार संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को आम जनता से संपर्क बनाने एवं उनकी समस्याओं के लिए जुझारू बनने की समझाइए दी जा रही है। लगातार क्षेत्र में क्षेत्रवासियों से अपेक्षित सहयोग भी मिल रहा है। आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं समर्पण से कांग्रेस संगठन को और अत्यधिक मजबूत किया जाएगा। 
       बैठक को जिला कांग्रेस प्रभारी सुनील माहेश्वरी एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा (ग्रामीण) मिथलेश वर्मा ने भी संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आगे आने को कहा। 
   इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी सुमन गोस्वामी, सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा हरीश साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, मंडल प्रभारी बहल वर्मा, शुभम गंधर्व, दुर्गा राम साहू, उमेद भारती, डोमन सिन्हा, बीरेंद्र साहू, जगमोहन सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू, राधेश्याम साहू, ईश्वर साहू, मूलचंद साहू, धनीराम साहू, कृष्ण कुमार पुरैना, पन्नालाल, तोप सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।