बेमेतरा 18 अप्रैल 2026 - भारतीय जनता युवा मोर्चा में सरदा निवासी नारद यादव को बेमेतरा जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख बनाए गए। उन्होंने नवीन दायित्व सौंपने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारहा, बेमेतरा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय वर्मा और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया।
साथ ही उन्हों ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझ पर दी गई जिम्मेदारी को मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ता लालू साहू, नीलकंठ साहू, नोहर पाल, युवराज कौसले, आशीष चौबे, धनजय साहू, भूपेंद्र साहू, सुरीत साहू, डॉक्टर अरुण पाल, हरिशंचंद कौसले, बिशाऊ पाल ने बधाई व शुभकामनाएं दी।