हर्षोल्लास से मना बापूजी का जन्मोत्सव, यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

धूमधाम से मनाया गया साजा में संत आशाराम बापूजी का अवतरण दिवस 
बेमेतरा 16 अप्रैल 2026 - श्री योग वेदांत सेवा समिति व समस्त साधको के द्वारा पूज्य संत आशाराम बापू का अवतरण दिवस अर्थात् ‘विश्व सेवा-सत्संग दिवस’ पर विभिन्न निःस्वार्थ सेवा कार्यों को करते हुए साजा नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साजा में साधको की काफी भीड़ उमड़ने लगी तथा कार्यक्रम के अंत में भोजन भंडारा का आयोजन किया गया। 

नगर में निकली हरिनाम कीर्तन यात्रा 
शहर के नया बाजार चौक से विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें सांस्कृतिक झाँकियों के साथ-साथ समिति एवं आश्रम द्वारा संचालित सेवाकार्य, संत-महापुरुषों की महिमा, देशभक्ति दर्शाते बैनर और गरीबों की सेवा के संदेश को लेकर हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। भीड़ देख के लगा कि बापूजी के ऊपर झूठे आरोप लगाने के बावजूद उनके शिष्यों की श्रद्धा में थोड़ी भी कमी नहीं आयी है। जगह-जगह शोभायात्रा यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प-हारों से स्वागत किया गया। इसके अलावा गरीबों, जरूरतमंदों में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस निमित्त साजा, बेमेतरा, नवागढ़, बेरला, थानखम्हरिया, दाढ़ी, परपोड़ी, गंडई के सार्वजनिक स्थानों पर निःशुल्क शीतल पलाश शरबत, छाछ, फल वितरण की सेवा की गयी जो आगे भी पूरी गर्मियों में चालू रहेगी। 

जन्मोत्सव पर 60 वर्षो से चल रही अनेको सेवाकार्य 
श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष अवधराम साहू एवं कंचन साहू ने बताया कि आज विश्व के सामने खड़ी अनेक समस्याओं का समाधान समाज की निःस्वार्थ भाव से सेवा करने से ही सम्भव है। इसका उद्घोष एवं सफल भगीरथ प्रयास किया है - लोकसंत आशाराम बापू ने। उनका यह प्रयास आज विश्वव्यापी अभियान का रूप ले चुका है। पूज्य बापूजी से प्रेरणा पाकर उनके करोड़ो शिष्य अपने सद्गुरुदेव के अवतरण-दिवस को ‘विश्व सेवा-सत्संग’ दिवस के रूप में पिछले अनेक वर्षों से मनाते आ रहे हैं। 
पूज्य बापूजी के प्रेरणा से उनके शिष्यों द्वारा विभिन्न समाजोत्थान के कार्य किये जाते हैं। गरीबों, अनाथों, अभावग्रस्त आदिवासियों और अस्पतालों में मरीजों को अन्न, औषधि, वस्त्र आदि जीवनोपयोगी वस्तुएँ तथा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है तथा बच्चों को सत्साहित्य, नोटबुकें आदि का वितरण, 'निःशुल्क चिकित्सा शिविरों' का आयोजन आदि किया जाता है। 
   इस आयोजन में मुख्य रूप से भोजराम साहू, ताम्रध्वज साहू, रघुनंदन साहू, दिलेश्वर साहू, जगदीश साहू, ओंकार पटेल, केज़ऊ साहू, प्रेमलाल साहू, ईश्वर साहू, चेतन साहू, गोवर्धन साहू, चिंताराम साहू, रेवाराम पाल, विश्राम साहू, दिलहरन साहू, जगतराम साहू, खोवेंद्र साहू, भुवन साहू, गणेश पटेल, हेमलाल साहू, ढारेंद्र साहू, डॉ जनक साहू के साथ बाल संस्कार, महिला मंडल एवं युवा सेवा संघ के सेवाधारियों का विशेष सहयोग रहा।