भगवान परशुराम त्याग, तपस्या, धर्म रक्षा और न्याय के हैं प्रतीक - राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी

बेरला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं नवीन मूर्ति की महाआरती में शामिल हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी 
बेमेतरा 20 अप्रैल 2026 - जिलें के नगर बेरला में ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं नवीन मूर्ति की भव्य महाआरती आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण में मूर्ति अनावरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 
  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने भी श्रद्धापूर्वक आरती में भाग लेकर भगवान परशुराम के चरणों में नमन किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या, धर्म रक्षा और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। 
   उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक देवता ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के महान प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने अधर्म और अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की स्थापना का कार्य किया। उनका जीवन साहस, शौर्य और संकल्प का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का साथ नहीं छोड़ा, जो आज के समय में हम सभी के लिए एक बड़ी सीख है। 
  राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान और शस्त्र दोनों के संतुलन के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि शक्ति का उपयोग हमेशा धर्म और न्याय की रक्षा के लिए होना चाहिए। उनका जीवन हमें यह भी सिखाता है कि व्यक्ति को विनम्रता, अनुशासन और आत्मसंयम के साथ जीवन जीना चाहिए। 
   उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इससे नई पीढ़ी को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। 
  राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता योगेश तिवारी ने आयोजन समिति एवं ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर हम एक सशक्त, समरस और संस्कारित समाज का निर्माण कर सकते हैं, जहां सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना हो तथा समाज में सदैव शांति और सद्भाव बना रहे।  
  कार्यक्रम में राजेश दुबे अध्यक्ष ब्राह्मण समाज बेरला, रामकृष्ण द्विवेदी, बलदाऊ शर्मा, मनोज भट्ट, विक्की द्विवेदी, यतीश द्विवेदी, मनसीज शर्मा, महेश धर दीवान, आशीष पाण्डेय, लष्मी शर्मा, आर्यन दुबे, देव शर्मा, मधु दुबे, निशा शर्मा, गौरव द्विवेदी, विपुल चौबे, गंगाधर दुबे, कृष्ण महाराज, प्रशांत दीवान, जीतू जोशी, मधु द्विवेदी, जानकी त्रिपाठी, बृजेश शर्मा, वासु शर्मा, सीबी पांडे, प्रेम शर्मा, संतोष साहू नगर उपाध्यक्ष, पिंटू सिन्हा सरपंच संघ अध्यक्ष, उमा नेताम पार्षद, बलराम सिवारे पार्षद, भारत भूषण साहू बेरला साहू समाज अध्यक्ष, सूर्यकांत साहू साहू समाज पूर्व अध्यक्ष, विजय सिन्हा, मोनल सिन्हा, पुरुषोत्तम यादव, राजेंद्र साहू, किशन साहू पूर्व पार्षद एवं श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 
    पूरे नगर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला, जिससे यह आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं स्मरणीय बन गया।