गुरु समाज के निर्माण की हैं सबसे महत्वपूर्ण कड़ी, उनके मार्गदर्शन से ही बच्चे संस्कार, ज्ञान और जीवन की सही दिशा करते हैं प्राप्त - विधायक दीपेश साहू

लेंजवारा (बेरला) के न्योता भोज में शामिल हुए मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू  

विधायक ने जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ किया भोजन, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर 
बेमेतरा 04 अप्रैल 2026 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लेंजवारा में शिक्षक भीखुराम साहू के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने शिक्षक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों, विद्यार्थियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने आत्मीय संवाद भी किया। 
     इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि “गुरु समाज के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके मार्गदर्शन से ही बच्चे संस्कार, ज्ञान और जीवन की सही दिशा प्राप्त करते हैं। मैं सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए संकल्पित हूं।” 
     उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा हूं। इसके लिए बेमेतरा नगर मे जिले के युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्रीराम एकेडमी की शुरुवात किए है l जिसमे जिले ही नहीं अपितु दूसरे जिले के बच्चे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता एवं परीक्षा की तैयारी कर रहे है। इस कोचिंग सेंटर की स्थापना विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सुविधाओं का विस्तार तथा स्कूलों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।” 
विधायक दीपेश साहू ने यह भी कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को भी शहरों जैसी शिक्षा और अवसर मिलें, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।” 
    कार्यक्रम के अंत में विधायक ने न्योता भोज में सम्मिलित होकर सभी के साथ भोजन ग्रहण किया, जो सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक है। 
   इस अवसर पर माधुरी रवि परघनिया जनपद अध्यक्ष, डीगेश्वरी साहू सरपंच, टीआर पटेल, प्रहलाद टिकरिहा, सोसायटी अध्यक्ष दिन दयाल साहू, जीवर्धन देवांगन, डॉ. राजेंद्र पाटकर, सूर्यकांत साहू, मीना पाटकर, राजू साहू, सुयश साहू, देवरी सरपंच, अतरगढ़ी सरपंच, योगेश्वरी साहू, सुधा परघनिया, कमलेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, छात्र छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।