छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जिला स्तरीय संयुक्त बैठक सम्पन्न

कुरीतियों के खिलाफ एकजुट लड़ाई का संकल्प, नए पदाधिकारियों को सौंपा दायित्व 
बेमेतरा 29 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बेमेतरा जिला अध्यक्ष निलेश साहू के नेतृत्व में आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के साथ जिला स्तरीय संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संगठन द्वारा एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। 
    आगामी समय में जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। 
    छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा परगनिया ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो अत्यंत अनुकरणीय है। 
  वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के शहर अध्यक्ष फौजी सूर्या सिंह चौहान ने आगामी चुनावों में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी सेनानियों से मेहनत दोगुनी करने का आह्वान किया।  
        उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। 
     बैठक में तीनों ब्लाक अध्यक्षों की उपस्थिति में नए दायित्व सौंपे गए। प्रहलाद साहू मोहतरा को JCP बेमेतरा ब्लाक अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश यादव को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। साथ ही CKS के ग्रामीण अध्यक्षों के रूप में रंजीत बघेल ग्राम कठिया, गोपु निषाद ग्राम अमोरा, कुबेर साहू ग्राम मटका, खिल्लु सेन ग्राम जोंग एवं पुनीत यादव ग्राम बगौद ने पद ग्रहण किया। 
      इस अवसर पर श्रवण साहू, गजेंद्र निषाद, लुकेश्वर साहू, राहुल यादव, खेमू साहू, नरेश साहू, ओमकार यादव, खेमराज साहू, धनंजय निषाद सहित अन्य 45 सेनानी उपस्थित रहे। 
      बैठक का संचालन अनुशासित वातावरण में हुआ तथा अंत में छत्तीसगढ़ महतारी की जय के उद्घोष के साथ बैठक का समापन किया गया।