बेमेतरा में 10 वीं-12 वीं परीक्षा परिणाम घोषित, जिले का प्रदर्शन बेहतर

कलेक्टर व डीईओ ने दी जिलें के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाईयां 
बेमेतरा 29 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज 29 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल (10 वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12 वीं) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जारी परिणाम में बेमेतरा जिले का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। 

10 वीं का परिणाम : 71.82 प्रतिशत सफलता 
जिले में 10 वीं कक्षा के कुल 12169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12009 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 8607 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 71.82 रहा। 

12 वीं का परिणाम : 82.39 प्रतिशत सफलता
हायर सेकेंडरी (12 वीं) परीक्षा में जिले के 8677 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8640 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 7116 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.39 दर्ज किया गया। 

प्रावीण्य सूची में जिले के विद्यार्थियों ने बनाया स्थान 
हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले के 2 विद्यार्थियों ने राज्य प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इनमें कु ओमनी वर्मा उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
     कुमारी खुशी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्रा नवागढ़ की छात्रा ने नौवां स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। 

कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई 
कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।