थाना बेरला पुलिस टीम की सट्टा एक्ट में पर कार्यवाही
बेमेतरा 28 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को थाना बेरला स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम सोरला में आंवला बगीचा पेट्रोल पंप के पीछे आम जगह में एक व्यक्ति लोगों को अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर सट्टा जुआ खेला रहा है की सुचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नंबरों पर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिस पर थाना बेरला में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी रवि बंजारे पिता ज्ञानदास बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी चिखला थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 900 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीना नाथ यादव, आरक्षक राजेश बंछोर सहित थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।