डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात बेमेतरा पुलिस द्वारा “सशक्त एप’’ से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु 60 वाहनों का चेकिंग

बेमेतरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 31 वाहन चालको से ली गई 10300 रु समन शुल्क 

शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट में कार्यवाही 
बेमेतरा 04 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
     इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

“सशक्त ऐप” से चेकिंग - इसी क्रम में “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 03 अप्रैल 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 60 वाहनों की चेकिंग की गई। 

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही - इसी क्रम में 03 अप्रैल 2026 को थाना चंदनू 05 चालान में 05 वाहन चालक, चौकी मारो 07 चालान में 07 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 19 चालान में 19 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें बिना सीट बेल्ट, घातक तरीके से वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना लायसेंस एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कुल 31 प्रकरण में 10300 रूपये समन शुल्क लिया गया।  
   उक्त कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।  

आबकारी एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 03 अप्रैल 2026 को थाना बेमेतरा, परपोडी, चंदनू एवं दाढी में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 04 प्रकरण में 04 आरोपी 01. पंचराम समनामी उम्र 35 वर्ष निवासी गाडाडीह थाना परपोडी, 02. धन्नू साहू उम्र 28 वर्ष निवासी नरी थाना चंदनू, 03. रमेश लड्डा उम्र 57 वर्ष निवासी दैहान चौक दाढी, 04. दुजबती यादव उम्र 56 वर्ष निवासी जोगीपुर थाना चंदनू जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।