साइबर सेल एवं थाना नवागढ़ पुलिस टीम की जुआ सट्टा एक्ट में संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 11 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 10 अप्रैल 2026 को थाना नवागढ़ स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि नवनिर्मित मकान के सामने तिलका पारा नवागढ़ में ललित कुमार घोष नामक व्यक्ति लोगो को अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर सट्टा जुआ खेला रहा है की सुचना पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिस पर थाना नवागढ़ में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी ललित कुमार घोष पिता शिव कुमार घोष उम्र 27 वर्ष निवासी तिलकापारा नवागढ थाना नवागढ जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी ललित कुमार घोष के पास से नगदी रकम 17370 रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती 6000 रूपये, कुल जुमला 23370 रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक जयकिशन साहू, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, थाना नवागढ से प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक ओंकार निर्मलकर, राजआडिल, राजेन्द्र साहू सहित थाना नवागढ एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।