अगरी (थान खम्हरिया) में चक्का जाम प्रकरण में 04 ट्रेक्टर और ट्राली एवं 08 नग लोहे का पाइप, टेंट, मेट एवं अन्य सामान जप्त
एनएच में आवागमन को बाधित करने वालों पर खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही
बेमेतरा 15 अप्रैल 2026 - 22 मार्च 2026 के सुबह करीबन 10:30 बजे ग्राम अगरी, तेंदो मोड के पास, कवर्धा बेमेतरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 में गिरधर गढेवाल, शिवसिंह चंद्राकर, कपिल चंद्राकर, मानसिंह चंद्राकर, डिकेश चंद्राकर एवं अन्य लोग सभी निवासी ग्राम करही जो बड़ी संख्या मे कवर्धा बेमेतरा जाने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के पक्की सड़क में चार ट्रेक्टर, ट्राली एवं टेंट लगाकर, मेट बिछाकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 को रोककर आने जाने वाले लोगो के आवागमन को बाधित कर दिये थे, उसी दौरान तुकाराम चंद्रवंशी निवासी कवर्धा के आये और उन्ही लोगो के साथ रास्ते मे बैठकर सहयोग किया है जिससे दिनांक 22.03.2026 के सुबह 10.30 बजे से शाम करीबन 04.30 बजे तक आने जाने वाले लोगो को असुविधा हो रही थी एवं रोड के दोनो तरफ आने जाने वाली वाहनो व लोगो की जाम लग गई थी। जिस पर थाना खम्हरिया में अपराध सदर धारा 189(2), 126(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी 01. गिरधर गढेवाल पिता रामजी गढेवाल उम्र 39 वर्ष निवासी कुआ चौकी दशरंगपुर थाना पिपरीया जिला कबीरधाम, 02. शिव सिंह चंद्राकर पिता रामकुमार चंद्राकर उम्र 47 वर्ष, 03. कपिल चंद्राकर पिता जगनू चंद्राकर उम्र 51 वर्ष, 04. मानसिंह चंद्राकर पिता आत्माराम चंद्राकर उम्र 47 वर्ष, 05. डिकेश चंद्राकर पिता खडानंद चंद्राकर उम्र 27 वर्ष, 06. हिरेन्द्र चंद्राकर पिता भारत चंद्राकर उम्र 45 वर्ष, 07. ओमप्रकाश चंद्राकर पिता उत्तम चंद्राकर उम्र 30 वर्ष, 08. अनिल चंद्राकर पिता गीताराम चंद्राकर उम्र 32 वर्ष, सभी निवासी ग्राम करही, चौकी दशरंगपुर थाना पिपरीया जिला कबीरधाम, 09. संजु वर्मा पिता रामभरोसा वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तेन्दो थाना खम्हरिया, जिला बेमेतरा, 10. मनहरण नाथ जोगी पिता धनेश्वर नाथ जोगी उम्र 31 वर्ष, 11. उत्तम चंद्राकर पिता रमेशर चंद्राकर उम्र 38 वर्ष, 12. देवचरण सेन पिता बोधन सेन उम्र 28 वर्ष, 13. टेकराम चंद्राकर पिता चित्तुराम चंद्राकर उम्र 42 वर्ष, 14. नरेश चंद्राकर पिता मानसिंह चंद्राकर उम्र 30 वर्ष, 15. शिव चंद्राकर पिता जीवन लाल चंद्राकर उम्र 19 वर्ष, सभी निवासी करही चौकी दशरंगपुर थाना पिपरीया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में 04 ट्रेक्टर और ट्राली एवं 08 नग लोहे का पाइप, टेंट, मेट एवं अन्य सामान को जप्त किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी हैं।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय लहरे, आरक्षक अशरफी खान, दिनेश निषाद सहित खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरूद्ध करने वालो पर कार्यवाही की जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करना एक गंभीर कानूनी अपराध है मुख्य मार्ग बाधित होने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट किया कि अब सांकेतिक प्रदर्शन की आड़ में किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन करने और रास्ता रोककर आवागमन को बाधित कर आम नागरिकों को परेशान करने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।