कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने थान खम्हरिया क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 5 वाहनो को किया जब्त
बेमेतरा 09 अप्रैल 2026 - बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर खनिज विभाग बेमेतरा द्वारा थान खम्हरिया तहसील क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
तहसील थान खम्हरिया क्षेत्र के ग्राम टिपनी में प्राप्त शिकायत के आधार पर खनिज विभाग के जिला खनिज अधिकारी रोहित साहू एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पंचगणों की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न 1 जेसीबी और 2 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। जब्त जेसीबी CG 25 P 7405 मालिक नरेश निर्मलकर, हाईवा वाहन CG 04 MU 1759 मालिक नरेश निर्मलकर, CG 24 N 2067 मालिक प्रकाश साहू को गौण खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके अलावा थान खम्हरिया तहसील क्षेत्र में ही रेत एवं चुना पत्थर (गिट्टी) से भरे 2 हाईवा वाहनों CG 09 JR 9918 मालिक डिलेश दिवाकर, CG 04 JD 8100 मालिक मनीष धनकर को भी गौण खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जब्त कर थाना थान खम्हरिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
खनिज विभाग बेमेतरा की इस कार्यवाही में खनिज अधिकारी रोहित साहू, सिपाही नीलकमल देशलहरा, नगर सैनिक कुलदीप सिंह, चालक जलेश्वर साहू शामिल रहे।
खनिज विभाग बेमेतरा ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्यवाही अभियान जारी रहेगा।