रैली में नाचते समय झगड़ा, धारदार वस्तु से पेट में वार, ईलाज के दौरान मौत
सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को अंधे कत्ल की गुथी सुलझाने मे मिली बड़ी सफलता
डीआईजी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया मामले का खुलासा
बेमेतरा 10 अप्रैल 2026 - थाना बेमेतरा के अपराध सदर धारा 103 (1) बीएनएस में मृतक अमन ध्रुव पिता सुशील ध्रुव उम्र 24 वर्ष निवासी बेमेतरा को 03 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती रैली के दौरान रात्रि लगभग 22 बजे प्रताप चौक बेमेतरा के पास साउंड सिस्टम एवं बैन्ड बाजा में नाचते समय किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पेट के दाहिने भाग में धारदार नुमा वस्तु से प्राणघातक चोट पहुंचाया गया था, मृतक घटना की सही जानकारी किसी को न बताते हुए एक्सीडेंट में राड घुसने की झूठी जानकारी दिया, तबियत खराब होने पर 06 अप्रेल 2026 को प्रातः जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचा, चोट की गंभीरता को देखकर जिला अस्पताल बेमेतरा से हायर सेंटर रेफर किया गया। जिससे मृतक सिम्स बिलासपुर में जाकर इलाज कराया जहां 07 अप्रेल 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गईं। बिलासपुर से बिना नंबरी मर्ग डायरी लाकर जांच पर से दिनांक 09.04.2026 को अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध सदर धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त घटना के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिलने पर तत्काल उप पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा भुषण एक्का के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा के साथ 01 टीम 19 सदस्यों की गठित कर प्रकरण मे विवेचना कार्यवाही मे लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल पर दिनांक समय घटना को रैली में उपस्थित लोगो से पुछताछ करने एवं टेक्निकल उपकरण का उपयोग करने से पता चला कि 01 विधि से संघर्षरत बालक के साथ घटना दिनांक को रैली में नाचने के दौरान हुये मृतक के साथ झगड़ा होने की सूचना मिलने पर संदेही से पुछताछ किया गया, जो झगड़े मे धारदार नुमा वस्तु से मृतक पर वार करना बताया। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु को निशादेही पर बरामद किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान 01 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा भुषण एक्का के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि. जितेन्द्र कश्यप , प्रधान आरक्षक रघुराज यदू, चंद्रशेखर राजपूत, प्रआर. मोहित चेलक, आरक्षक शिव सेन, इंद्रजीत पाण्डेय, सौरभ सिंह, देवेन्द्र साहू, मनीष मिश्रा, पुरूषोत्तम कुम्भकार, मो. असलम शेख, पुकेश्वर दिल्लीवार, राहुल यादव, नूरेश वर्मा, संजय पाटिल, मुकेश माहिरे, आर. जगमोहन टण्ड़न सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी की महत्वपुर्ण भूमिका रही।