सिद्ध शक्ति देवी माँ कालिका मंदिर बेमेतरा में अष्टमी पर हवन पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन
बेमेतरा 26 मार्च 2026 - सिद्ध शक्ति देवी माँ कालिका मंदिर बेमेतरा में आज अष्टमी के पावन अवसर पर हवन पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। अष्टमी पर माँ कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति अर्पित की गई तथा सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी को मंदिर के इस हवन पूजन व कन्या भोज में नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा अपने पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।
अष्टमी के इस पावन अवसर हवन पूजन के पश्चात कन्या भोज का आयोजन कर छोटी-छोटी कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनका पूजन एवं सम्मान किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
नवरात्र पर्व के अष्टमी के इस पावन अवसर पर नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने हवन पूजन व कन्या भोज में शामिल रहे। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ कालिका की कृपा नगरवासियों सहित सभी पर बनी रहे।