राम नवमी पर मटिया (बेरला) में निकली भव्य शोभायात्रा, युवा, बुजुर्ग, बच्चों के साथ महिलाएं हुई शामिल
बेमेतरा 27 मार्च 2026 - रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा के स्वागत के लिए बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम मटिया-बारगांव में सनातन धर्म के प्रति हिंदुओं को जागृत करने हेतु समिति के प्रमुख राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा के दौरान राम दरबार की झांकी का गांव के प्रमुख नरेंद्र वर्मा ने आरती व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान चौक-चौक में महिलाओं व युवतियों ने शोभा यात्रा का स्वागत व आरती किया गया।
बारगांव सोसायटी अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र में सौहार्द और समरसता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और सभी को रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबको भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रण करना चाहिए।
इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम", "जय हनुमान" के जयघोष करते हुए, डीजे और गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में राम, लक्ष्मण, सीता व वानर सेना की झांकी पेश की गई, जिसे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सजीव किया। शोभायात्रा के संयोजक राजेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में यह शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख गलियों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं और बच्चे भी उत्साह से सम्मिलित हुए। इस यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सदभाव का संदेश हर घर तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र यादव, सतीश यादव, देवेंद्र वर्मा, रामकुमार निषाद, बोसेन्द्र पांडेय, यशवंत सोनी, डॉ केके वर्मा, छत्रपाल सरदार, योगेश सोनी, मोक्ष साहू, पंच सुनीता निषाद, सोनू वर्मा, जयश्री ध्रुव, प्रकाश साहू, तरुण यादव, हीराराम वर्मा, जकला वर्मा, प्रदीप वर्मा, जितेंद्र वर्मा, महेंद्र ध्रुव, गुड्डू यादव, प्रभु वर्मा, ईश्वरी साहू, धनेश साहू, खोमलु निषाद, धनीराम निर्मलकर, घनश्याम वर्मा, शांतिलाल वर्मा, डामन यादव, लक्की देवांगन, भगत वर्मा, फत्ते साहू, देवकी वर्मा, पुष्पा यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।