जिलेंवासी होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को दें सूचना - बेमेतरा पुलिस
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 मार्च 2026 - आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं उनकी पुलिस टीम को ब्रीफिंग कर संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, पैदल फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग करने आवश्यक निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, पैदल फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।
इसी क्रम में 28 फरवरी 2026 को रात्रि में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, जितेन्द्र कश्यप, उदलराम टांडेकर, भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर राजपूत, रघुराज यदु एवं थाना बेमेतरा व रक्षित केन्द्र के पुलिस बल द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, पैदल फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, कंट्रोल रूम परिसर से प्रताप चौक, भारत माता चौक, बस स्टैण्ड, चौपाटी, पिकरी, नवागढ तिराहा, पुराना बस स्टैण्ड, रेस्ट हाऊस चौक, बिजली आफिस, पांडे तालाब, तहसील चौक, पिर्यस चौक, सदर मार्केट, बजारपारा, दुर्गा मंदिर चौक होते हुये सिंघौरी सितला मंदिर, कसार पेट्रोल पंप तक पैदल फ्लैग मार्च व पेट्रोलिंग किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों की पहचान कर वहाँ निरंतर पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान प्रभावी रूप से संचालित करें। दोपहिया वाहन में तीन सवारी, स्टंटबाजी, मार्ग में हुड़दंग एवं नशे की स्थिति में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने। साथ ही कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के तत्वों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए सतत निगरानी बनाए रखें, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके।
अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। कानून व्यवस्था भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बेमेतरा पुलिस रंगो का त्यौहार होली का पावन पर्व में आम जनमानस शांति एवं आपसी भाई चारे के साथ मनाये इसलिए, बेमेतरा पुलिस ने होली से पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी शुरू कर दी है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था में बडी संख्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किये जायेगें। पेट्रोलिंग पार्टिया भी राउंड में लगी रहेगी। शहर में तगडे सुरक्षा बंदोबस्त के बीच होलिका दहन किया जायेगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा जवानो के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी है पुलिस इस बार सख्ती के साथ होली में हुडदंगियो पर कार्यवाही कर रही है।
होलिका दहन के दौरान शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, सामान्य हार्न की बजाय भद्दी व डरावनी हार्न लगाने वाले, डरावनी नकाब लगाकर घुमने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, तीन सवारी व सडकों पर फरार्टे भरने वालों पर पुलिस की नजर है, बेमेतरा पुलिस जिला मुख्यालय के चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई है।