जिले के अंतर्गत सभी बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटी का गठन तत्काल प्रभाव से किया जाए पूर्ण - जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

बूथ, पंचायत, वार्ड कमेटियों के गठन के लिए जिला कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी 
बेमेतरा 24 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने बूथ कमेटी निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने बूथ को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के सभी ब्लाकों मे बूथ, पंचायत तथा वार्ड कमेटी गठन प्रभारी की नियुक्ति कर दी है । 
  जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के अंतर्गत सभी बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटी का गठन तत्काल प्रभाव से पूर्ण किया जाए। साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही मंडल कमेटियों के प्रभारी नियुक्त कर बूथ निर्माण की प्रक्रिया मे सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बूथ कमेटी का गठन सम्बन्धित बूथ पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे सर्वसम्मति से किया जाए। 
     बैठक प्रकिया का फोटो एवं वीडियोग्राफी जिला कांग्रेस को कमेटी को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। 
  गठन प्रक्रिया मे उदयपुर नवा शिविर मे पारित प्रस्ताव का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

इनको दिया गया प्रभार - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राणीश चौबे उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा को थानखम्हरिया, जितेन्द्र उपाध्याय उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा को साजा, झम्मन बघेल उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा को नवागढ़, मोंटू तिवारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा को संबलपुर, छोटेलाल साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा को नांदघाट, सुमन गोस्वामी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा को बेमेतरा ग्रामीण, सतीश मारकंडेय महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा को बेरला, संतोष वर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा को नगर बेमेतरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।