जनसेवक शिवम तिवारी ने वृद्धजनों के साथ मनाया राज्यपाल रमेन डेका का जन्मदिन


प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 मार्च 2026 - बेमेतरा के जनसेवक व भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर वृद्ध आश्रम में पहुंच वृद्धजनों को जरूरत की सामग्री एवं फल वितरण किया। उन्होंने वृद्ध आश्रम जाकर वृद्धजनों के संग मिलकर महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिन पर बुजुर्गों के साथ मिलकर केक काटा और मिठाई वितरण किया। बुजुर्गों द्वारा राज्यपाल को आशीर्वाद प्रदान किया गया। बुजुर्ग माता बहनों ने लंबी आयु की आशीर्वाद अपने संदेश के माध्यम से दिया। इसके अलावा जन्मदिन के अवसर पर शासकीय अस्पताल पंहुचकर फल वितरण के साथ साथ ग्रामीण अंचल के इलाकों में छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया भी किया गया। इस अवसर पर राजा गुप्ता, मनोज दुबे, दोवेंद्र साहू, सुमित तिवारी, आर्यन सोनी, अमित तिवारी, आशु सोनी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ