कोटपा एक्ट में 52, माईनर एक्ट में 17, आबकारी एक्ट में 08 लोगों कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 फरवरी 2026 - आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल, ढाबा, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बेमेतरा पुलिस द्वारा एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, यातायात, सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम वाहनो की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई जारी है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 27 फरवरी 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 155 वाहनो को चेकिंग की गई।
आबकारी एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, बेरला, एवं चौकी कंडरका, देवकर, देवरबीजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 08 प्रकरण में 08 आरोपी रोहित दिवाकर उम्र 37 वर्ष निवासी कुम्ही, मदनलाल भारती उम्र 50 वर्ष निवासी भरदा चौकी कंडरका, संतोष पारधी उम्र 45 वर्ष निवासी खिलोरा, राजेन्द्र पारधी उम्र 44 वर्ष निवासी खिलोरा, रामसिंग कुर्रे उम्र 42 वर्ष निवासी लिमतरा जिला बलौदाबाजार, विनोद ढीमर उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 सिंघौरी, चंद्रशेखर उम्र 24 वर्ष निवासी केशडबरी, मनहरण राम उम्र 61 वर्ष निवासी तोरा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
कोटपा एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना चंदनू 30 प्रकरण, चौकी कंडरका 22 प्रकरण, कुल 52 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
माईनर एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेमेतरा में 02 प्रकरण में 06 व्यक्ति, थाना नवागढ में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना परपोडी में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, चौकी देवकर में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा में 06 प्रकरण में 06 व्यक्ति, के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 12 प्रकरण में 17 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।