दुर्ग 18 मार्च 2026 - छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रमुख सलाहकार एवं संभागीय संयोजक राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, महासचिव अनुरूप साहू, छत्तीसगढ प्रदश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में फेडरेशन व संगठन के कर्मचारियों द्वारा प्रांतीय निकाय के आव्हान पर अपनी ग्यारह सूत्रीय मोदी की गारंटी में शामिल प्रमुख मांगो को लेकर रैली निकालकर मुख्यमंत्री छग शासन एवं मुख्यसचिव छग शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया।
फेडरेशन की ग्यारह सूत्रीय मोदी की गारंटी में शामिल प्रमुख मांगे -
1. मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2016 से लंबित डी ए एरियर्स की राषि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित कि जाये।
2. प्रदेश के चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान क्रमशः 8, 16, 24, 32 वर्ष में दिया जावे।
3. मध्यप्रदेश की भांति प्रदेश में अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जावे।
4. प्रदश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को पिगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जावे।
5. प्रदेश के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथी से गणना करते हुये समस्त सेवा लाभ दिया जावे।
6. सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान दिया जावे।
7. प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी किया जावे। वर्ततान में दस प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुये सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दिया जावे।
8. प्रदेश के पंचायत सचिवों का शासकीय करण किया जावे तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्व पदोन्नति दिया जावे।
9. प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुये सभी विभागों में समानता लाते हुये सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जावे।
10. प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित दैनिक वेतनभोगी अनियमित संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करतें हुये नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जावे।
11. प्रदेश में आधार बेष अटेंडेश एवं सेवानिवृति उपरांत संविदा नियुक्ति तत्काल बंद किया जावे। विभागों में रिक्त पदों पर अतिशीध्र भर्ती हेतु अनुमति दिया जावे।
मांगो को लेकर दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रमुख सलाहकार एवं संभागीय संयोजक राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, महासचिव अनुरूप साहू, छत्तीसगढ प्रदश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव एवं अन्य संगठन से पशु चिकित्सा अधिकारी संघ संयोजक सुरेश साहू, संयोजक रोजगार विभाग शिवदयाल धृतलहरे, संयोजक शिक्षा विभाग सुखेन्द्र देवांगन एवं धर्मेन्द्र देशमुख, नगर निगम कर्मचारी संघ संयोजक संजय शर्मा, श्रवण ठाकुर, लधु तेतन कर्मचारी संध जिलाध्यक्ष मोतीराम वामेन्द्र अमृत, राजस्व विभाग जिला कार्यालय से हेमसिंग ठाकुर, अनिता ब्रम्हभट्ट, कीर्ति रामटेके, धन्शुराम देशमुख, टहल साहू, राजेश यादव, पंकज अहीर, पवन मरकाम, लता देशलहरे एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा दिया गया।