शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

रामायण मानव जीवन को परिपूर्ण करने वाला ग्रंथ - पं. बोसेन्द्र पांडेय

मटिया (बारगांव) में श्रीराम कथा के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु, समापन कल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 फरवरी 2026 - बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम मटिया (बारगांव) में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा रामायण पाठ के पहले दिन गांव के पंडित बोसेन्द्र पांडेय ने राम भगवान के छायाचित्र की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राम चरित मानस गान के आयोजन से ग्राम में भक्ति का माहौल रहता है।
    रामायण हमारे जीवन को संपूर्ण करता है। रामायण से हमें प्रेरणा मिलती है कि जो घटनाएं प्रभु श्रीराम के साथ उस समय में घटी, वही आज हमारे साथ घटती है। प्रभु श्रीराम ने जिस प्रकार एक आदर्श के रूप में सामना कर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए, उसी प्रकार हमारे जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना हमें भी आदर्श के साथ करना चाहिए। हमें रामायण पाठ से भगवान श्रीराम चंद्र के जीवन में जो घटनाएं घटी और उस विषम परिस्थितियों में भगवान श्रीराम ने जो धैर्य का परिचय दिया है उसे हम सभी को आत्मसात करना चाहिए। राजेन्द्र यादव ने कहा कि रामायण पाठ से हमें यह भी ज्ञान होता है कि हमें अपने परिजनों, मित्रों से कैसा व्यवहार करना चाहिए। 
  कथा के दूसरे दिन शनिवार को राधा कृष्ण महिला मानस मंडली धुदा भखारा, वैदेही मानस मंडली गोपाल भैना नवागढ़, नूतन मानस मंडली धौराभाठा दुर्ग, सुर समृद्धि मानस मंडली बेमेतरा, योगेश्वरी मानस मंडली महिला दर्री भखारा, आदर्श मानस मंडली भरचट्टी बेरला, नवनीत मानस मंडी मोतीमपुर राजनंदगांव, सुयश मानस मंडली भेलवा कूदा धमतरी, कृष्ण मानस मंडली आनंदगांव की मंडलियों द्वारा महाप्रभु श्री राम के गाथाओ को सरल शब्दों में विस्तार पूर्वक वर्णन करते है, भक्तों द्वारा उतने ही भाव विभोर होकर प्रभु श्री राम की गाथाओ को सुनते है और अपने आपको तृष्णा से तृप्ति की ओर जाना महसूस करते हैं।

वाद्य यंत्रों के माध्यम से सुरीली प्रस्तुति 
मानस मंडली द्वारा राम चरित्र मानस की बाल पाठ, अरण्य काण्ड के दोहा आदि को प्रस्तुत किया गया। श्रीरामानुरागी बालिका मानस मंडली के कलाकारों द्वारा वाद्य यंत्रों के माध्यम से सुरीली प्रस्तुति दी गई। भगवान श्री राम से जुड़े कथाओं का उल्लेख करते हुए कलाकारों ने बारी-बारी से कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों में ढोल, मंजीरे, खंजरी, तबला सहित अन्य वाद्य यंत्रों के माध्यम से मानस गान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मटिया, कोसपातर सहित आस-पास के ग्रामीण उपस्थित थे। 

जुटे हुए हैं आयोजन के पदाधिकारी 
आयोजन को सफल बनाने में जय बजरंग मानस मंडली मटिया, हरिओम मानस मंडली, जय शंकर मानस मंडली, राधाकृष्ण मानस मंडली, जय महामाया जस झांकी मंडली मटिया, प्रेमलाल साहू, तुकाराम, जोहन साहू, रामकरण, नरसिंह साहू, ज्योति यादव, देवकी साहू, चमेली साहू, छन्नू, माखन, उदे निषाद, धर्मेंद्र पटेल, शिव यादव, शिव साहू, भारत ध्रुव, ईश्वर साहू, धर्मेंद्र साहू, नरसिंह साहू, टेंट संचालक अशोक साहू, गुलशन, साउंड सर्विस कामता साहू का सहयोग रहा। 

प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष बेमेतरा ने नेशनल लोक अदालत हेतु ली न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 फरवरी 2026 - श्रीमती सरोज नंद दास प्रधान जिला न्यायाधीश/अ...