नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फर्जी आईएएस अधिकारी रोहित कुमार गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने में चौकी देवकर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 फरवरी 2026 - प्रार्थी जयपाल राजपुत उम्र 42 साल निवासी सिंघनपुरी थाना साजा जिला बेमेतरा ने चौकी देवकर में 23.02.2026 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोहित कुमार पिता गोरेलाल निवासी करन चौराहा घोसिया थाना सरायअकील जिला कौशाम्बी (उत्तरप्रदेश) जो किराये के घर देवकर मे लेकर रहता था। आईएएस अधिकारी ट्रेनिंग में आया हुं, अगर तुमको सरकारी नौकरी चाहिये तो लगा सकता हूं, तब अपना आधार कार्ड पैन कार्ड, फोटो जिला सहकारी बैंक का पासबुक सबका फोटोकापी कराकर एवं पुलिस विभाग में वाहन चालक के नियुक्ति के लिए नगद 165000 रूपये रोहित को दिया। उसके बाद उससे संपर्क किया तो भाग गया था, उसके बाद खोजबीन किया, पता नहीं चला। मेरे मित्र भागचंद कुर्रे ग्राम मोहभटठा से उक्त बातो के बारे मे बताया, तब भागचंद कुर्रे ने बताया कि रोहित कुमार को पुलिस ड्रायवर के नौकरी के नाम पर भी 85500 रूपये, उसके बाद 12000 रूपये सुनील यादव निवासी देवकर से बाईक निलामी के संबंध में अपने आप को आईएएस अधिकारी बताकर पैसा लेकर छल किया है। आज दिनाँक 23.02.2026 को करीबन 02-03 बजे देवकर मे रोहित कुमार सिंह को देखा तो पैसा वापस करने बोला तो अभी मेरा पोस्टिंग होने वाला है कुछ दिन रूक जाओ पैसा वापस कर दूंगा बोलकर अपने थैला मे रखे अवार्ड शिल्ड को दिख रहा था, आईएएस अधिकारी बताकर मेरे और मेरे दोस्तो के साथ पैसा लेन देन कर छल किया है की रिपोर्ट पर चौकी देवकर थाना साजा में अपराध सदर धारा धारा 319 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
   घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद को चौकी स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 
     प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी रोहित कुमार को हिरासत में लेकर पुछताछ कर उनके कब्जे से अवार्ड शिल्ड, मेडल को जप्त कर बरामद किया गया। 
         आरोपी रोहित कुमार पिता गोरेलाल उम्र 33 वर्ष निवासी करन चौराहा घोसिया थाना सरायअकील जिला कौशाम्बी (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्यवाही की गई। 
    इस संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि छोटे लाल बंजारे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक मोहित देवांगन, मनीष वर्मा, दीपक ठाकुर सहित चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।