शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला की छात्रा हेमा जिलें के साथ पूरे राज्य का करेंगी प्रतिनिधित्व
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 फरवरी 2026 - भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) दिनांक 22 से 28 फरवरी 2026 तक देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार (उत्तराखंड) में 'विकसित भारत @2047 एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत' थीम पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बेमेतरा की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला से बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा कुमारी हेमा निषाद का चयन हुआ है।
छात्रा हेमा निषाद ने चयन होने पर कार्यक्रम अधिकारी रासेयो युवराज पावले, संस्थान प्राचार्य डॉ प्रेमलता गौरे और अपने वरिष्ठ सिनियरो का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया और कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से मुझे आज अपने महाविद्यालय के साथ-साथ जिला व पुरी यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। इससे पूर्व हमारे महाविद्यालय से मेरे सीनियरो ने भी राष्ट्रीय स्तर के शिविर किए हैं और जब भी मैं उनको देखती थी तो मैं भी स्वयं में सोचती थी कि एक दिन ऐसे ही राष्ट्रीय स्तर के शिविर का हिस्सा बनकर अपने महाविद्यालय और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मुझे भी मिले।
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना युवराज पावले ने छात्रा हेमा निषाद को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे महाविद्यालय परिवार के लिए बड़े गर्व की बात है कि महाविद्यालय को 2 साल बाद पुनः राष्ट्रीय स्तर के शिविर में यूनिवर्सिटी के साथ-साथ पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। इससे पूर्व भूमिका वर्मा ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया, उसके बाद अमन कुमार देवांगन ने राष्ट्रीय एकता शिविर 2023 में भाग लिया। भविष्य में भी इसी तरह हमारे महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के शिविर में भाग लेकर गौरांवित कराते रहें।