शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

परीक्षा अवधि में 12 फरवरी से 31 मई को ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रातः 06 से रात्रि 10 तक रोक, वहीं रात्रि 10 से प्रातः 06 तक पूर्णतः प्रतिबंधित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के निर्देशानुसार हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से 12:15 बजे तक जिले के 77 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय एवं महाविद्यालयीन परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2026 में प्रस्तावित हैं। 
        परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 12 फरवरी से 31 मई 2026 तक बेमेतरा जिला सीमा क्षेत्र में तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, अनावश्यक कोलाहल एवं मोटरयान के विद्युत हार्न के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी, जबकि रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 
   विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति से धीमी आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जा सकेगा। आदेश जारी होते ही प्रभावशील होगा तथा इसकी सूचना सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित एवं प्रकाशित की जाएगी। 

सोसायटी से निकला ट्रक व्यापारी के घर के सामने खाली होते पकड़ाया, चालक वाहन छोड़ फरार

समिति के अध्यक्ष व प्रबंधक ने रेकी कर चोरी के मामले का किया पर्दाफाश  मामला हैं साजा ब्लाक के सेवा सहकारी समिति मोहगांव से धान परिवहन में रा...