डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर कोचिया संदीप कुमार देवरबीजा से 09 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही 

खंडसरा में आम जगह पर शराब सेवन पर 02 पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को चौकी देवरबीजा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरबीजा निवासी संदीप कुमार द्वारा बीसनाथ होटल के पास देवरबीजा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
         जिसमें चौकी देवरबीजा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी संदीप कुमार पिता रोहित लहरे उम्र 21 वर्ष निवासी आवासपारा देवरबीजा चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 09 पौवा अंग्रेजी शराब (1620ml) किमती 1080 रूपये, बिक्री रकम 240 रूपये, कुल जुमला किमती 1320 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
       उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक आनंद कोठारी, आरक्षक मुकेश सिंह राजपूत, रामगोपाल निषाद, छोटूराम टेम्बुकर सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

आबकारी एक्ट में तहत कार्यवाही - इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा एवं चौकी खंडसरा में आम जगह पर शराब सेवन करने का 02 प्रकरण में 02 आरोपी सुनील रजक उम्र 37 वर्ष निवासी केवांछी चौकी खंडसरा, ओमप्रकाश साहू उम्र 26 वर्ष निवासी कुसमी थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।