डीएवी स्कूल के विद्यार्थीयों का कबड्डी और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन
विद्यालय के कई खिड़कियों का नेशनल लेवल दिल्ली के लिए चयन, अब दिखाएंगे दिल्ली में दम
बेमेतरा 31 अगस्त 2026 - डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए जानकारी साझा किए है कि विद्यालय जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय के कई खिलाड़ियों का चयन नेशनल, राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।
छात्राओं का कबड्डी में बेहतरीन प्रदर्शन
विद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी एवं एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से विद्यालय की छात्राओं ने कबड्डी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14 बालिका कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल कर नेशनल लेवल, अर्थात राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह बनाई। टीम की इस उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
एथलेटिक्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अंडर-17 वर्ग में सीताराम ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में उन्होंने द्वितीय स्थान सिलवर मैडल प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में मोहन साहू ने हाई जम्प में द्वितीय स्थान सिल्वर मैडल व 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कबड्डी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
कबड्डी में भी विद्यालय के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। जानकी एवं दिलेश्वरी का अंडर-17 बालिका कबड्डी के लिए चयन हुआ है। वहीं गोपाल एवं लिकेश का अंडर-17 बालक कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
अपनी प्रतिभा की साबित
विद्यालय की इन खेल उपलब्धियों में खेल प्रभारी अकलेश पटेल के मार्गदर्शन एवं खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा साबित की।
शुभकामनाएं एवं बधाईयां
छत्तीसगढ़ डीएवी संस्थान प्रमुख व रिजिनल ऑफिसर प्रशांत कुमार व असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर सीजी जॉन डी डॉ बीपी साहू ने सभी खिलाड़ी व विद्यार्थियों की इस उपलब्धि हेतु बधाई व शुभकामनाएं एवं प्राचार्य ने सभी पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों की सफलता विद्यालय के लिए गौरव
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। नियमित अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
डीएवी एम. पी. एस. जांता के खिलाड़ियों की यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब आगामी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।
0 टिप्पणियाँ