सीएचएमओ के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया क्षय उन्मूलन का प्रशिक्षण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 जनवरी 2026 - राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत आज 7.1.26 बुधवार को बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में समस्त RMO (M) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें टीबी मुक्त पंचायत के 6 इंडिकेटर एवं टीबी मुक्त भारत के 12 इंडिकेटर पर जानकारी देते हुए लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि शत प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देश दिए तथा टीबी कार्यक्रम की प्रतिदिन प्राथमिकता से समीक्षा किए जाने तथा उच्च जोखिम समूह का शत प्रतिशत निश्चय एंट्री कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।