रविवार, 25 जनवरी 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति पर बधाईयों का तांता

मीडिया प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवानों ने भेंटकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 जनवरी 2026 - वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एवं बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर जिले में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले के मीडिया प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
    बधाई देने पहुंचे सभी लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस जन संवाद को नई दिशा मिली है। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पदोन्नति टीम वर्क और जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया। 
      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं जिले के अन्य अधि./कर्मचारियो द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
   कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधि सुजीत शर्मा, किशोर तिवारी, अमीन पप्पू रवानी, संजू जैन, जन प्रतिनिधि मोंटी साहू, अभिनव ठाकुर, उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि (अ) महेन्द्र भूआर्य, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, जिला विशेष प्रभारी उप निरीक्षक यशवंत जांघेल, सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक ऐश्वर्या सिंह, खोमलाल साहू, आरक्षक वासु देव साहू, योगेश्वर वर्मा, अंश प्रताप, गीतेश साहू, सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...